फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uksssc Paper Leak Case: एक और आरोपी गिरफ्तार, हाकम की संपत्तियों की पड़ताल में जुटी एसटीएफ

Fri, 09 Sep 2022 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शुरुआत में उत्तरकाशी, फिर बाजपुर और इसके बाद धामपुर पेपर लीक के केंद्र में आया था। मगर, एक आरोपी गाजियाबाद से संबंधित निकला।
विज्ञापन
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी भूमिका गाजियाबाद में नकल कराने में बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस और शासन ने इस संबंध में अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इधर, हाकम सिंह की संपत्तियों की पड़ताल के लिए एसटीएफ ने सांकरी स्थित उसके रिजॉर्ट में डेरा डाला हुआ है। उसकी संपत्तियों का हिसाब-किताब लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट का बड़ा फैसला, UKSSSC की पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द, लोक सेवा आयोग कराएगा आगामी भर्तियां

सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में उत्तरकाशी, फिर बाजपुर और इसके बाद धामपुर पेपर लीक के केंद्र में आया था। मगर, एक आरोपी गाजियाबाद से संबंधित निकला। पेपर लेकर उसने अपने फ्लैट पर अभ्यर्थियों को उत्तर याद कराए थे। पेपर लीक का मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा का साथी संपन्न राव गिरफ्तार हो चुका है। एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नया आरोपी संपन्न राव का करीबी बताया जा रहा है। फिलहाल एसटीएफ आरोपियों की संपत्तियां खंगालने में भी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सांकरी स्थित हाकम सिंह के रिजॉर्ट में एसटीएफ के अधिकारियों ने डेरा डाला है। इससे पहले उसके 12 बीघा का सेब का बाग, देहरादून में पत्नी के नाम पर मकान आदि की जानकारी एसटीएफ को मिल चुकी है। इसके अलावा 20 बीघा का बाग उसने लीज पर भी लिया हुआ है। अभी और भी संपत्तियां उसके पास होने की आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें