UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। एसटीएफ ने अब लखनऊ की आरएमएस कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरएमएस कंपनी का मालिक गिरफ्तार हो चुका है।
UKSSSC पेपर लीक मामले में आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन का एक और कर्मचारी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक 28 गिरफ्तारियां हुई हैं। सीतापुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी विपिन बिहारी 2013 से कंपनी में काम करता था। टेलीग्राम से पेपर लीक करने वाले अभिषेक नाम के कर्मचारी से विपिन ने पेपर लिया था।
इसके बाद पंतनगर विवि के एक पूर्व अफसर दिनेश मोहन को पेपर बेचा था। कुमाऊं क्षेत्र के कई अभ्यर्थियों को नकल कराई गई। मामले में आरएमएस कंपनी लखनऊ के मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह रावत को गिरफ्तार किया था।