सहारनपुर : सहारनपुर के जल संस्थान में तैनात एक जेई को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसने अपनी पत्नी को इस परीक्षा में नकल कराई थी। बताया गया था कि उसने और भी जगहों पर पेपर बेचे थे। ऐसे में उसने करोड़ों रुपये की संपत्तियां बनाई थीं।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad: पुरोला विवाद में कूदे ओवैसी, भाजपा ने किया पलटवार, ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगे ये हैशटैग
पुलिस और प्रशासन भी कर चुका है संपत्तियों पर कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में 23 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की थी। इसके तहत हाकम सिंह की 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया गया। इसके अलावा चंदन मनराल की 11 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कार्रवाई हुई। इसके अलावा पांच और आरोपियों की संपत्तियों की रिपोर्ट तैयार की गई है। जल्द ही जिला प्रशासन इन पर भी कार्रवाई कर सकता है।