जांच में पता चला कि अभ्यर्थी की मूल ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर अंक बढ़ाए गए हैं। उस समय भी आयोग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला अभ्यर्थी ट्रेजरी में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम करती थी।
डबल लॉकर सबसे ज्यादा सुरक्षित स्थान होता है, यदि वहां भी ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई तो यह मामला बेहद गंभीर है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन को पत्र लिखकर कार्रवाई का आग्रह किया गया है। इस प्रकरण में ट्रेजरी को पूछा जाना चाहिए। लॉकर में रखे जिस ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई, वह महिला अभ्यर्थी की है। जो ट्रेजरी में ही काम करती है।
-जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष का पत्र मिला है। इस संबंध में वित्त विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है।
-आनंद बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, वित्त