कई विभागों में अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती छह अक्तूबर को होगी। सचिवालय प्रशासन, लोक सेवा आयोग एवं राजस्व परिषद के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा छह अक्तूबर को होगी। अपर निजी सचिव भर्ती के तहत शॉर्टहैंड व टाइपिंग आदि परीक्षा अक्तूबर से शुरू होगी। पीसीएस मुख्य परीक्षा 16, 17, 18 व 19 नवंबर को होगी।
गृह विभाग के अंतर्गत ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला समूह-ख परीक्षा 22 नवंबर को होगी। पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा मई से शुरू होगी। 15 दिसंबर को मुख्य कांस्टेबल व गुल्मनायक के लिए मुख्य परीक्षा होगी।
29 दिसंबर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी मुख्य परीक्षा होगी। पुलिस दूरसंचार विभाग में पुलिस उपाधीक्षक मुख्य परीक्षा 18 दिसंबर को होगी। अपर निजी सचिव परीक्षा का विज्ञापन अभी जारी होना बाकी है। आयोग सचिव के मुताबिक, यह सभी तिथियां प्रस्तावित हैं। इनमें बदलाव भी हो सकता है।