फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दो नंवबर को जारी होंगे पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड, कहां और कब होगी पढ़ें पूरी डिटेल

Sat, 22 Oct 2022 04:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे। अगर कोई उम्मीदवार श्रुतलेखक चाहेगा तो तीन नवंबर तक सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को डाक या अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन भेजना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड दो नवंबर को जारी होंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यह परीक्षा देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में 12 से 15 नवंबर के बीच कराएगा। आयोग के सचिव जीएस रावत की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, किसी भी उम्मीदवार को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो नवंबर से आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे। अगर कोई उम्मीदवार श्रुतलेखक चाहेगा तो तीन नवंबर तक सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को डाक या अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन भेजना होगा।

ये भी पढ़ें...Haridwar: थाने के सामने हरीश रावत का धरना, योग में मस्त हरदा की मुद्राओं ने सबका ध्यान खींचा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में किसी भी तरह का मोबाइल, ईयरफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। परीक्षा केंद्र में परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर परीक्षा का प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में कोई परेशानी होगी तो आयोग की ई-मेल आईडी पर अपना अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि लिखते हुए मेल भेज सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें