केदारनाथ में काम करने वाले पर्यावरण मित्रों को सरकार मानदेय के अलावा अतिरिक्त भत्ता देगी। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस संबंध में निदेशक को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान केदारनाथ में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के दौरान मंत्री अग्रवाल मौजूद रहे। इसके बाद केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों से शहरी विकास मंत्री अग्रवाल ने वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। वार्ता के बाद मंत्री ने कहा कि केदारनाथ में विपरीत परिस्थितियों में काम करने के चलते पर्यावरण मित्रों का मानदेय कम है।
ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: भाजपा विधायक की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाने से मिट गए थे मामले में सबूत
उन्होंने मौके से ही शहरी विकास विभाग के निदेशक नवनीत पांडे को दूरभाष पर निर्देशित किया। अग्रवाल ने निदेशक को केदारनाथ में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को मानदेय के अतिरिक्त भत्ता या उसके समकक्ष अन्य राशि देने के लिए कहा।