लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रवक्ता समाजशास्त्र महिला शाखा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर नौ महिला अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।
लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित महिला अभ्यर्थियों की सूची अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई। सूची के अनुसार प्रवक्ता समाजशास्त्र महिला शाखा में शिल्पा अग्रवाल, कुमारी प्रतिमा, निर्मला डोभाल, माया, आभा रावत, हेमंती, नीरज कर्णवाल, पूनम और राखी बाल्मीकि को स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर चयनित किया गया है।
ये है वेबसाइट--- www.ukpsc.gov.in
स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन पांच अप्रैल 2015 को किया गया था। आयोग की ओर से महिला अभ्यर्थियों की कट ऑफ मार्क्स की सूची भी वेबसाइट जारी कर दी गई।