फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने ठोकी ताल, एक माह में घोषित होंगे सभी प्रत्याशी

Fri, 27 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी

सार

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा विस चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर
  • मसूरी के भट्टा गांव में उक्रांद के क्षेत्रीय कार्यालय का किया उद्घाटन
  • कहा, दोनों राष्ट्रीय पार्टियां राज्य की राजनीतिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह पंवार - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त कर राज्य को राजनीतिक अस्थिरता की ओर ले गईं। उक्रांद आगामी विधानसभा चुनाव में 1950 के आधार पर मूल निवास जारी करने, सरकारी नौकरियों में मूल निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता लेकर जनता के बीच जाएगी। त्रिवेंद्र पंवार बृहस्पतिवार को भट्टा गांव में पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


अकेले चुनाव लड़ेगा उक्रांद
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है। 26 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अन्य प्रत्याशियों की सूची एक माह में जारी कर दी जाएगी। उक्रांद किसी दल से चुनावी गठबंधन नहीं करेगा। राज्य के हक-हकूक और शहीदों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए गांव-गांव जाएंगे।

उठाया बाहरी का मुद्दा
उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद प्रदेश में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बांग्लादेश से लगभग 50 लाख लोग उत्तराखंड आए। दोनों राष्ट्रीय पार्टियां इन्हें वोटर बनाकर राजनीतिक लाभ उठा रही हैं। भूमाफियाओं को पनपाने में भाजपा और कांग्रेस बराबरी की दोषी हैं।
विज्ञापन


मसूरी विधानसभा प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वे राज्य गठन के मूल सवालों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। मौके पर एसडी पेटवाल, अमित सेमवाल, आशीष यादव, सुशील रतूड़ी, अंकित चौधरी, राहुल यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें