उत्तराखंड: भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 70 विस प्रभारियों घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: मोती बाजार के कांपलेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, छह दमकल वाहनों ने ढाई घंटे में पाया काबू
देहरादून के मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल के कुल छह वाहन लगाए गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
पढ़ें पूरी खबर
बुजुर्ग महिला ने दिखाया साहस: घर में घुसे तेंदुए को कुंडी लगाकर कमरे में किया बंद, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
नैनीताल जिले के गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार की देर रात एक घर में घुसे तेंदुए को बुजुर्ग महिला ने साहस का परिचय देते हुए कमरे में कुंडी लगाकर बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
पढ़ें पूरी खबर