कोटद्वार: करंट लगने से सिंचाई विभाग के जेई की मौत, राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा मिला शव
कालागढ़ में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता का शव राजकीय आवास के बाथरूम में पड़ा मिला। करट से जेई की मौत होने की आशंका है।शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार लाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
हरिद्वार: उत्तराखंड-यूपी के छह जिलों के किसानों के लिए जरूरी खबर, 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगनहर
हरिद्वार समेत छह जिलों के किसानों के लिए जरूरी खबर है। ऊपरी गंगनहर की वार्षिक बंदी के दौरान नहर में मरम्मत, पुनर्स्थापना और सुदृढ़ीकरण समेत विभिन्न अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने नहरबंदी का आदेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार, ऊपरी गंगनहर 20व 21 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 7व8 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि तक बंद रहेगी।
पढ़ें पूरी खबर
ऊधमसिंह नगर: काशीपुर में हादसे में तीन की मौत के बाद एक्शन में एसएसपी, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
ऊधमसिंह नगर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है। एसएसपी अजय गणपति ने काम में लापरवाही सामने आने पर दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी सौरभ भारती और मंडी चौकी प्रभारी मनोज देव शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर