फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Top News: दिनेश आर्य की राज्यसभा में एंट्री, बाल विज्ञान महोत्सव मे बड़ी घोषणा, भारी ओलावृष्टि से तबाही

Fri, 09 Oct 2026 05:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। उधर, हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि हुई। वहीं, भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित, कुमाऊं को 12 साल बाद मिली जगह

भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया था। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा की। प्रभारी सचिव विधान सभा/रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। कुमाऊं से भगत सिंह कोश्यारी के बाद करीब 12 साल के बाद कोई चेहरा राज्यसभा सांसद बना। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


बागेश्वर: सीएम धामी ने बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दिए एक करोड़ रुपये
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मंडलसेरा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद  की ओर से आयोजित पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने बाल वैज्ञानिकों से सीधा संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर दिए और शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये देने की बड़ी घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


श्रीनगर: तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर भागा

श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह के समीप बछेली ग्रामसभा के तरुली गांव में गुलदार के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की सक्रियता को लेकर भय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि: मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे, जान बचाने के लिए भागे लोग 
हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण सड़क पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। पढ़ें पूरी खबर

Trending Videos
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट 
उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब में सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। देर रात अचानक मौसम खराब होने के बाद यहां बर्फबारी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से ठंड भी बढ़ गई। हेमकुंड साहिब में बर्फबारी ऐसे समय हुई है, जब यात्रा सीजन अपने समापन की ओर है। पढ़ें पूरी खबर

केदारनाथ हेली सेवा: तीन बजे खुला आईआरसीटीसी का पोर्टल, कुछ ही देर में टिकट बुकिंग हुई फुल

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई।  आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दोपहर बाद तीन बजे टिकट बुकिंग के लिए पोर्टल खुला, इसके  कुछ देर बाद ही बुकिंग फुल हो गई। यात्रियों ने 16 अक्टूबर से नौ नवंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें