उत्तराखंड: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें फिर बढ़ीं, मारपीट, धमकी और निजी डेटा चोरी पर एक और मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल उर्फ यूके-07 राइडर और उसके पांच-छह साथियों के खिलाफ रायपुर थाने में घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, निजी डिजिटल डेटा चोरी करने और सामान ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता आयुष थपलियाल का आरोप है कि आरोपियों ने हथियार दिखाकर उसे डराया और दबाव बनाकर मोबाइल से निजी जानकारी हासिल करने के साथ ही सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के लिए मजबूर किया।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता
उत्तराखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
पढ़ें पूरी खबर
हल्द्वानी: रील बनाने पर भाई ने टोका...तो 14 साल की बहन ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में कोहराम
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी का शव मंगलवार देर रात फंदे से लटका मिला। परिजन उसे एसटीएच लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि रील बनाने और देर तक मोबाइल चलाने को लेकर किशोरी के भाई ने उसे टोका था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच ऐसा हाल, लिंचोली में राह मुश्किल, जगह-जगह फिसलन, संभलकर चलें यात्री
गौरीकुंड से केदारनाथ तक 16 किलोमीटर का पैदल मार्ग बरसात के बाद घोड़े खच्चरों, पैदल यात्रियों के दुखदायी बना हुआ है। यहां छोटी लिंचोली से बड़ी लिंचोली तक पैदल मार्ग की हालत बहुत खराब है। मार्ग फिसलन व चोटिल करने वाला बन गया है।
पढ़ें पूरी खबर