फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Exam 2024: चौथे दिन 10वीं की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े, हरिद्वार के हैं तीनों छात्र

Fri, 01 Mar 2024 11:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

UK Board Exam 2024: हाईस्कूल में विज्ञान, इंटरमीडिएट में उर्दू की परीक्षा हुई। 3825 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बोर्ड मुख्यालय के अनुसार हाईस्कूल विज्ञान विषय में 116411 पंजीकृत थे, जिनमें 112590 उपस्थित रहे जबकि 3821अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के चौथे दिन तीन नकलची पकड़े गए। तीनों हरिद्वार जनपद के हैं। वे 10वीं में विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल कर रहे थे। बोर्ड कार्यालय के अनुसार, परीक्षा केंद्र संख्या 1230 महबुबिया इंटर कॉलेज हजारा ग्रांट, हरिद्वार में 10वीं के विज्ञान विषय में कक्ष निरीक्षक ने दो छात्र और एक छात्रा का नकल करते हुए पकड़ा है। बोर्ड के अपर सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इन परीक्षार्थियों पर समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा। सचल दस्ता समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को हाईस्कूल में विज्ञान, इंटरमीडिएट में उर्दू की परीक्षा हुई। 3825 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बोर्ड मुख्यालय के अनुसार हाईस्कूल विज्ञान विषय में 116411 पंजीकृत थे, जिनमें 112590 उपस्थित रहे जबकि 3821अनुपस्थित रहे।

NIT Uttarakhand: एनआईटी से अब एमएससी की पढ़ाई भी कर सकेंगे छात्र, 60 सीटों पर मिलेगा एडमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के उर्दू की परीक्षा 97 विद्यार्थी पंजीकृत थे। चार परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बोर्ड के अपर सचिव वीपी सिमल्टी ने रामनगर के जीआईसी रामनगर, गौजानी, करनपुर और राइका सेमलखलिया में औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें