फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE सरकार का न्यौता, बाबा रामदेव दुबई में कराएंगे योग

Thu, 16 Jun 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
पंबाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर - फोटो : file photo
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव को संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक दिन का योग कराने का न्यौता भेजा है।
विज्ञापन


बाबा ने इसे स्वीकार करते हुए 18 जून को शिविर में भाग लेने का निर्णय लिया है। योग दिवस पर देशभर में चलने वाले सप्ताह भर के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।  गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

21 जून को इस बार पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान की ओर से देशभर में योग शिविर की तैयारी की गई है। मुख्य समारोह हरियाणा के फरीदाबाद में होगा, जहां दो लाख से अधिक शिविरार्थियों को बाबा स्वयं योग कराएंगे। देश के विभिन्न जनपदों, तहसीलों और गांवों में सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो गए। दावा है कि कुल मिलाकर एक लाख स्थानों पर इस बार योग शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि 18 जून को स्वामी रामदेव एक दिन के लिए दुबई जा रहे हैं। दुबई में अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया है। बाबा रामदेव स्वयं योग कराएंगे। इस शिविर में अरब देशों के कई बड़े अमीर भी भाग ले सकते हैं। 21 जून को पतंजलि योगपीठ मुख्यालय के साथ हरिद्वार में भी एक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें