फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले की भावना से काम कर रही उत्तराखंड सरकार: श्याम जाजू

Thu, 16 Jun 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
श्याम जाजू - फोटो : file photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हरिद्वार में रैली कर चुनाव का शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कैराना और कांधला सहित अन्य स्थानों से हिंदुओं के पलायन पर कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए केंद्र सरकार पर दोष मढ़ देती है।

हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद कार्यकारिणी की बैठक लेने पहुंचे प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा प्रदेश में चुनाव का शंखनाद हरिद्वार की 25 जून की रैली से किया जाएगा। रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए तैयारी चल रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को रैली में भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रदेश का हाल किसी से छिपा नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी कार्य क्षमता छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मंगलौर में मेरी गाड़ी रोकी गई और जब तलाशी में कुछ नहीं मिला तो इसके बावजूद भी घंटे भर तक बिना वजह रोके रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बौखलाई हुई है।
विज्ञापन


 बदले की भावना से काम कर रही है। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के रंगमहल में आगजनी की घटना कराई गई। अब प्रदीप बत्रा के कांप्लेक्स निर्माण को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार कभी भी गिर सकती है। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। 25 जून की रैली के बाद प्रदेश परिषद की हल्द्वानी में बैठक होगी। जहां चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें