फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : पंजाब से बदरीनाथ पहुंचे एक नंबर के दो वाहन, पुलिस ने मशक्कत के बाद ढूंढा, चालक गिरफ्तार

Sat, 18 Jun 2022 04:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ/गोपेश्वर

सार

एसपी चमोली श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस ने वाहनों की तलाश के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बदरीनाथ से माणा तक वाहनों की खोज शुरू की। पुलिस को एक वाहन माणा पार्किंग और दूसरा माणा रोड पर मिल गया। दोनों वाहनों पर एक ही नंबर प्लेट लगी हुई थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से बदरीनाथ आए एक ही नंबर के दो वाहनों (टैंपो ट्रैवलर) को पुलिस ने बदरीनाथ में पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक ही नंबर के दो टेंपो ट्रैवलर जोशीमठ से बदरीनाथ की तरफ गए थे।

विज्ञापन


एसपी चमोली श्वेता चौबे के निर्देश पर पुलिस ने वाहनों की तलाशी के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बदरीनाथ से माणा तक वाहनों की खोज शुरू की। पुलिस को एक वाहन माणा पार्किंग और दूसरा माणा रोड पर मिल गया। दोनों वाहनों पर एक ही नंबर प्लेट लगी हुई थी।

ये भी पढ़ें...High Alert: यात्रियों से अपील, अगले चार दिन भारी बारिश, इस नंबर पर मौसम-मार्गों की जानकारी लेकर ही आएं उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों वाहनों के चालक सुनील कुमार निवासी नामगढ़ पटियाला पंजाब और राकेश कुमार निवासी बजवाड़ा होशियारपुर पंजाब को पुलिस थाने लेकर आई। पूछताछ और कागजों की जांच में पता चला कि चालक रोकेश कुमार और वाहन स्वामी चरणजीत सिंह सहित अन्य लोग नकली दस्तावेज बनाकर एक ही नंबर से दो वाहनों का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक रोकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें