फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: गंगा में डूबने से गाजियाबाद के दो पर्यटकों की मौत, जल पुलिस ने स्कूबा डाइविंग कर बाहर निकाला शव

Fri, 25 Mar 2022 05:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गाजियाबाद से छह दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे। सुबह करीब 11 बजे पांच दोस्त तपोवन स्थित नीम बीच पर स्नान करने लगे। वहीं एक दोस्त घाट के किनारे बैठा था। दो दोस्त शुभम और रजत खन्ना नहाते हुए किनारे से काफी आगे तक आ गए। अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों डूब गए।
विज्ञापन
गंगा में नहाते लोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन क्षेत्र के नीम बीच पर गाजियाबाद के दो पर्यटकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पर्यटकों के शव बरामद कर लिए है। शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गाजियाबाद से छह दोस्त ऋषिकेश घूमने आए थे। सुबह करीब 11 बजे पांच दोस्त तपोवन स्थित नीम बीच पर स्नान करने लगे। वहीं एक दोस्त घाट के किनारे बैठा था। दो दोस्त शुभम और रजत खन्ना नहाते हुए किनारे से काफी आगे तक आ गए। अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों डूबने लगे। 

जल पुलिस ने आनन-फानन रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जब दोनों युवक कहीं नजर नहीं आए तो जल पुलिस ने स्कूबा डाइविंग कर खोज शुरू की। जल पुलिस को दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद किया। 
विज्ञापन


थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मृतकों की पहचान शुभम (25) पुत्र पदम सिंह निवासी शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद, जिला उत्तरप्रदेश और रजत खन्ना (21) पुत्र अनुज खन्ना निवासी प्लॉट नंबर 666, शालीमार गार्डन, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश  के रूप में हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें