फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोरियों का खुलासा, लाखों का माल बरामद

विज्ञापन
रायपुर पुलिस की गिरफ्त में चोर।
विज्ञापन
देहरादून। रायपुर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर रिटायर्ड आर्मी अफसर और ऑडिनेंस फैक्टरी के मैनेजर के घर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों के डायमंड, सोने, चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। आरोपी फेरी लगाने की आड़ में रेकी के बाद मेरठ के अपने साथी की मदद से वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि ऑडिनेंस फैक्टरी में मैनेजर भगवान दास निवासी तपोवन एनक्लेव की तहरीर पर 18 सितंबर को घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और घरेलू सामान चोरी हुआ था। इसी प्रकार से रिटायर्ड आर्मी अफसर विनोद कुमार वर्मा निवासी फ्रेंड्स एनक्लेव की तहरीर पर 19 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। विनोद कुमार वर्मा के घर से चोर लाखों के जेवर और नकदी ले गए थे। चोरियों के अनावरण के लिए दो टीमों का गठन किया गया। दोनों घरों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर फेरी लगाने वाले दो मोटरसाइकिल सवारों को चिह्नित कर फेरीवालों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके बाद मुखबिर की सूचना और फुटेज के आधार पर संदिग्ध दो फेरीवालों को चूना भट्टा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरियों की बात कुबूल की। उनकी निशानदेही पर दोनों घरों से चोरी का लाखों माल बरामद कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आमिर निवासी बागोवाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर हाल निवासी निकट पानी की टंकी चूना भट्टा अधोईवाला रायपुर व मुस्तकीम उर्फ सलमान निवासी मोहल्ला सहाजमाल किठोर थाना किठोर तहसील मवाना जिला मेरठ के रूप में हुई। दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
आमिर करता था घरों की रेकी
देहरादून। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आमिर मोटरसाइकिल पर फेरी का काम करता है। वह फेरी की आड़ में बंद मकानों की रेकी करता था। रेकी के बाद वह अपने साथी मुस्तकीम उर्फ सलमान को चिह्नित मकान में चोरी करने के लिए मेरठ से बुलाता था। इसके बाद सही मौका देखकर दोनों बंद घरों में चोरी करते थे।
विज्ञापन

यह माल हुआ बरामद
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 24034 रुपये नकद, तीन चांदी के सिक्के, आठ बिच्छवे, स्टोन पैंडल, एक जोड़ी पायल, बाली, झुमके, सोने की लौंग, टाप्स, सोने व चांदी की दो कटोरियां, रत्न जड़ित बालियां, कमर बंद, सोने का बड़ा और और एक छोटा डिजाइनर हार व काफी घरेलू सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें