फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा में नहाने उतरे दो छात्र दलदल में फंस डूबे

Sat, 02 May 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (पौड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार शाम श्रीनगर में अलकनंदा किनारे नहाने के लिए उतरे दो छात्र डूब गए। इनमें एक छात्र का शव देर शाम बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे का शनिवार सुबह बरामद किया गया।
विज्ञापन


श्रीकोट के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले चार छात्र ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय विद्या मंदिर के समीप अलकनंदा किनारे घूमने निकले।

इस बीच अभिषेक रौथाण (15) पुत्र राकेश रौथाण और अनिल गुसाईं पुत्र विक्रम गुसाईं नदी किनारे ठहरे पानी में नहाने के लिए उतरे।

दलदल में फंसे
वहां पर दलदल और गहराई होने से वे उसमें फंस गए। साथी दो छात्रों के शोर मचाने पर वहां कई लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और जल पुलिस भी पहुंच गई।

करीब 8.30 बजे रात इनमें अनिल गुसाईं का शव बरामद कर लिया गया। जबकि अभिषेक रौथाण का शव शनिवार सुबह रेस्क्यू टीम को मिला।

नदी किनारे मिली छात्रों की किताबें
रेस्क्यू टीम के पास एक बार फिर संसाधनों की कमी उजागर हुई। वे मोबाइल और छोटी टॉर्च के सहारे खोजबीन करते रहे। डूबे छात्रों की कापियां और किताबें नदी किनारे मिली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें