फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी में दो सगे भाई गिरफ्तार, 150 ग्राम स्मैक बरामद

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर आमीर व गुलशेर। संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
स्मैक तस्करी में सहसपुर पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 150 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों भाई ट्रक चलाते हैं और बरेली से स्मैक खरीदकर लाते थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी शनिवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि दून पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सहसपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रीयल एरिया से यूपी के रास्ते चलने वाले कुछ ट्रक चालक नशा तस्करी में लिप्त हैं। इस पर दरोगा कविंद्र राणा और नवल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने रुटीन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका तो उसमें बैठे युवक घबराने लगे। पूछने पर सही जवाब नहीं दिया। इस पर कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अमीर और गुलसेर बताए। रिश्ते में दोनों सगे भाई हैं। इनमें से आमिर के नाम पर ट्रक है और दूसरा भाई ड्राइवर है। दोनों के पास से 150 ग्राम स्मैक और 7300 रुपये बरामद हुए। दोनों यह स्मैक बरेली और इसके आसपास की जगहों से खरीदकर लाते थे। इसको वह यहां के इंस्टीट्यूट और इंडस्ट्रीयल एरिया में काम करने वाले मजदूरों को बेचते थे।
तीन माह में पकड़ी करोड़ों की ड्रग्स
एसएसपी ने बताया कि बीते सात माह में देहरादून पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और सिंथेटिक ड्रग्स पकड़े हैं। इस दरम्यान 14 किलोग्राम से अधिक चरस, तीन किलोग्राम से ज्यादा स्मैक, दो किलोग्राम अफीम, 163 किलोग्राम गांजा, दो किलो भांग, 60 किलोग्राम डोडा पोश्त बरामद किया है। इनमें लगभग 350 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा 1700 से ज्यादा नशीली गोलियां, 65 इंजेक्शन और साढ़े चार हजार से अधिक नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। जबकि, एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन भी पुलिस ने जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें