टिहरी जिले में दीपावली के त्योहार पर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।
प्रतापनगर के लंबगांव-कोडार-दीनगांव मार्ग से जा रही रविवार शाम दीनगांव के पास सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में भगवान सिंह (44) ग्राम दीनगांव प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई। रेस्क्यू कर भगवान सिंह का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।
वहीं पेटव-अखोड़ीसैंण मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक विजय सिंह पंवार ग्राम अखोड़ीसैंण जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल की मौके पर मौत हो गई। वे खुद की कार चला रहे थे और अकेले थे।