फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर हड़पे दस लाख रुपये, नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी

Thu, 28 Nov 2019 09:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दो दुकान खरीदने के लिए ग्रामीण ने दी थी दस लाख रुपये की रकम
  • दूसरे मामले में नौकरी के नाम पर युवक से एक लाख ठगे
     
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में प्रॉपर्टी  बेचने के नाम पर एक ग्रामीण से प्रॉपर्टी मालिक ने लाखों रुपये हड़प लिए। अब उसने दुकान बेचने से भी इनकार कर दिया है। साथ ही रकम भी नहीं लौटा रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित अपनी रकम के लिए लगातार चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मतलबपुर निवासी असलम ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी जान पहचान के व्यक्ति ने गुलाबनगर में कुछ दुकानें बनाई थी। दुकान बनाने के बाद वह उनकी बिक्री कर रहा था। इस बीच उन्होंने भी दो दुकानों का सौदा किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने दो दुकान लेने के लिए दस लाख रुपये दिए थे। इसके बाद दुकानों का एग्रीमेंट भी किया गया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद दुकान मालिक ने दुकान बेचने से इनकार कर दिया। उन्होंने दुकान न बेचने का कारण पूछा तो वह कुछ नहीं बता पाया। इस पर उन्होंने अपनी दस लाख रुपये की रकम वापस मांगी। उसने रकम वापस करने के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन इसके बाद भी उसने रकम नहीं लौटाई।

पीड़ित अपनी रकम के लिए दुकान मालिक के पास चक्कर काट रहा है, लेकिन वह देने से इनकार कर रहा है। आरोप है कि अब रकम वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

नौकरी के नाम पर युवक से एक लाख ठगे

सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों ने गांव के ही एक युवक से एक लाख रुपये की ठगी कर डाली। पीड़ित ने नौकरी न लगने पर अपनी रकम वापस मांगी तो अब वह देने से इनकार कर रहे हैं। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव टोडा कल्याणपुर निवासी इरशद अली ने बताया कि तीन माह पूर्व गांव के तीन लोगों ने बताया कि सरकारी विभाग में नौकरी निकलने वाली है। उनकी सरकारी विभाग में अच्छी जान पहचान है और वह कई युवाओं को सरकारी नौकरी दिलवा चुके हैं। तीनों ने इरशद को भी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। साथ ही नौकरी लगवाने से पूर्व एक लाख रुपये भी मांगे।

उनके झांसे में आकर इरशद ने नौकरी के लिए एक लाख रुपये तीनों को दे दिए। तीनों ने रुपये लेने के बाद जल्द ही नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस बीच इरशद ने नौकरी के संबंध में जानकारी ली तो तीनों बहाना बनाते रहे। तीन माह बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी।

आरोप है कि अब तीनों रकम देने से इनकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तीनों लोगों को बुलाकर मामले में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें