फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Crime: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में लगी गोली

Wed, 19 Jun 2024 10:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Haridwar News:  बहादराबाद थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को मिल रही धमकी, इस फिल्म की वजह से मचा है बवाल
विज्ञापन


वहीं, रात में ही एसएसपी ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी मनीष और योगेश देहरादून के प्रॉपर्टी डीलर रवि बडोला की हत्या में फरार चल रहे थे। इस हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें बहादराबाद क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों को देहरादून पुलिस साथ ले लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें