फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेडिकल कॉलेज किए जाएंगे भारतीय सेना के हवाले, ये है वजह

Tue, 02 May 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
srinagar medical college
विज्ञापन
श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को सेना को हस्तांतरित करने की कवायद तेज हो गई है। हस्तांतरण से पहले सेना की एक उच्च स्तरीय टीम आगामी 10 से 15 मई के बीच मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए श्रीनगर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई थी। वर्तमान में यहां से एमबीबीएस के चार बैच निकल चुके हैं। लेकिन डॉक्टर बांड भरने के बावजूद पहाड़ चढऩे को तैयार नहीं हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के लिए फैकल्टी ढूंढना भी सिरदर्द बना हुआ है।
विज्ञापन

सुविधाओं के अभाव के चलते मरीज हो रहे रेफर

almora medical college
अभावों के चलते इस मेडिकल कॉलेज से मरीज रेफर होते रहते हैं। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव दिया था कि श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज सेना ले ले। वर्तमान में पुणे में एकमात्र आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है।

गत 27 अप्रैल को चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने लखनऊ में सेना के उच्चाधिकारियों से इस मामले पर वार्ता की। डॉ. सयाना ने बताया कि सेंट्रल कमान के मेजर जनरल डीएस भाकुनी को दोनों मेडिकल कॉलेजों की रिपोर्ट और प्रस्ताव सौंप दिए गए हैं। सेना को वर्तमान मे स्टाफ की स्थिति और अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी दी गई है। जिसके बाद अब सेना की टीम कॉलेजों का स्थलीय निरीक्षण करेगी।

यह टीम सेना के निर्धारित मानकों का भी मेडिकल कॉलेज के संदर्भ में परीक्षण करेगी। रोगियों के उपचार को लेकर बेस में उपलब्ध उपकरणों, मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी की स्थिति और कॉलेज की बिल्डिंग का भी जायजा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें