फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राशन कार्ड बनाने के लिए करने के लिए जमा करने होंगे दो-दो पहचान पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड बनाने के लिए अब आपको एक नहीं बल्कि दो पहचानपत्र जमा करने होंगे। राशन कार्ड में अगर कोई अपनी जाति आदि पहचान भी उजागर करना चाहता है तो इसके लिए सॉफ्टवेयर में जाति, हैंडीक्राफ्ट का ऑप्सन भी होगा। सफेद कार्ड बनाने के लिए अब आय प्रमाणपत्र अनिवार्य किया जाएगा। फिलहाल यह व्यवस्था वैकल्पिक है, लेकिन जल्द ही यह अनिवार्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, अब तक राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया काफी सरल थी। पहले केवल परिवार के मुखिया का पहचानपत्र अनिवार्य होता था, लेकिन कार्डों का डिजिलाइजेशन होने के बाद अब कार्ड बनाने के नियम भी सख्त कर दिए गए हैं। अब तक केवल कार्ड में दर्ज होने वाले परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड ही पहचान के लिए मांगा जाता था। अब सभी एक नहीं बल्कि सभी सभी सदस्यों के दो-दो पहचानपत्र जमा करने होंगे। इसमें आधार कार्ड के साथ एक अन्य पहचानपत्र जमा करना पड़ेगा। यही नहीं अब कार्ड बनाने के लिए जो सॉफ्टवेयर है, उसमें कई और ऑप्सन भी दिए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति कार्ड में अपनी जाति भी प्रदर्शित करना चाहता है तो उसके लिए जाति प्रमाणपत्र का ऑप्सन दिया गया है। अन्य पहचान जैसे हैंडीकैप्ड आदि के लिए ऑप्सन दिया गया है। अब सफेद कार्ड बिना आय प्रमाणपत्र के नहीं बनाया जाएगा। हालांकि यह व्यवस्था फिलहाल वैकल्पिक है, लेकिन इन्हे जल्द ही अनिवार्य कर दिया जाएगा।
अब सभी प्रमाणपत्र सॉफ्टवेयर में होंगे अपलोड
अभी तक कार्ड मैन्युअली बनते थे, लेकिन अब डिजिटल कार्ड बनने के बाद न केवल कर्मचारियों को दिक्कत आ रही है, बल्कि लोगों को भी इससे परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि जितने भी प्रमाणपत्र हैं। वह सभी स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड करने पड़ रहे हैं। नेट की समस्या के कारण इसमें लंबा समय लग रहा है। जिससे लोगों को कार्ड के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रमाणपत्रों की व्यवस्था फिलहाल वैकल्पिक दिया गया है। भविष्य में यह नियम अनिवार्य हो सकते हैं। लिहाजा कार्ड बनाने आने से पहले लोग अपने पूरे प्रमाणपत्र तैयार रखें।
विज्ञापन

-जसवंत सिंह कंडारी, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें