फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS अफसरों के तबादलों पर सरकार का यूटर्न 

Sun, 16 Apr 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने दो पीसीएस अफसरों को पहले अपर सचिव बनाया और फिर एक ही रात में ये आदेश बदल कर उन्हें संयुक्त सचिव पद पर तैनात कर दिया। संयुक्त सचिव पद पर तैनात किए गए ये दोनों अफसर फील्ड से मुख्यमंत्री के कार्यालय में लाए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को शासन ने  वर्ष 2005 बैच के पीसीएस अधिकारी ललित मोहन रयाल को शासन में मुख्यमंत्री के अपर सचिव  पद पर स्थानांतरित कर दिया था। रयाल हल्द्वानी में दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी में निदेशक के पद पर थे। इसी तरह हरिद्वार में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट का तबादला मुख्यमंत्री के अपर सचिव पद पर किया गया था।

इसके बाद सवाल उठा कि 8700 ग्रेड पे के अपर सचिव पद पर 6600 ग्रेड पे के अफसरों को कैसे तैनात कर दिया गया? ये सवाल मीडिया की सुर्खी भी बना। इसके बाद एक ही रात में शासन ने तबादला आदेश में संशोधन कर दिया। सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि मेहरबान सिंह बिष्ट और ललित मोहन रयाल को अपर सचिव के बजाय संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें