फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदेमातरम की खिलाफत करने वालों को देश में रहने का हक नहीं : कोश्यारी 

Sat, 15 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा जो लोग वंदेमातरम को गाने से परहेज करते हैं या फिर वंदेमातरम के खिलाफ युवाओं को भड़का रहे हैं, उन्हें हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है। वंदेमातरम की खिलाफत करना अपनी मां की खिलाफत के समान है। 
विज्ञापन


शनिवार को नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में सांसद कोश्यारी ने कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार ने प्रदेश की नदियों से रेता बजरी का हरण करने के साथ ही यहां की बेशकीमती जमीनों का भी हरण किया।

इसके फलस्वरूप प्रदेश की जनता ने उनकी सत्ता छीनकर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया। सांसद ने नसीहत देते हुए कहा कि अब हरीश रावत को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। नैनीताल में पार्किंग के मुद्दे पर कोश्यारी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार से भी नैनीताल में पार्किंग की समस्या के निराकरण की पैरवी की थी।
विज्ञापन


उन्होंने नैनीताल जिला जेल को अन्यत्र स्थापित कर उस स्थान पर पार्किंग निर्माण किए जाने को कहा था, लेकिन गठित कमेटी के द्वारा प्रस्ताव पास किए जाने के बावजूद हरीश रावत सरकार ने इस प्रस्ताव को दरकिनार कर दिया था। कहा अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिसके द्वारा नगर की इस समस्या के निदान के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें