चमोली बाजार के समीप बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) में पैर फिसलने से पांच वर्ष का एक बालक भागीरथी में बह गया। उसे ढूंढने से लिए नदी में उतरी रेस्क्यू टीम को बालक तो नहीं मिला, लेकिन वहां एक अज्ञात महिला का शव जरूर बरामद हुआ।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक भेड़ पालक ने चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर किसी के घायल अवस्था में होने की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली चमोली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने 108 से घुड़साल गांव निवासी घायल वीरेंद्र सिंह पंवार (55) को जिला चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बार उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से मिले मोबाइल फोन ने वीरेंद्र के परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है वीरेंद्र के चेहरे और शरीर पर लगी चोटों से लग रहा है कि वह ऊपर से गिरे होंगे।