फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम की घोषणाओं का सच

Fri, 30 Jan 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने एक साल का कार्यकाल में करीब 1600 घोषणाएं की। इन घोषणाओं पर धरातल पर कितना काम हुआ आपको यह खबर बताएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत के यह साल रिकॉर्ड घोषणाओं के लिए भी जाना जाएगा। अपने कार्यकाल के एक साल में हरीश रावत ने करीब 1600 घोषणाएं की हैं, जबकि जमीन पर एक चौथाई ही उतर सकी हैं। एक साल में करीब 400 घोषणाएं ही पूरी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक 200 के करीब घोषणाएं ऐसी हैं जिनका शासनादेश संबंधित विभागों को करना है। दरअसल मुख्यमंत्री रावत लगातार घोषणाएं करते आ रहे हैं। लिहाजा घोषणा सेल के पास प्रतिदिन पांच-छह नई घोषणाएं भी पहुंच रही हैं। ऐसे में पुरानी घोषणाएं पूरी होने बावजूद नई घोषणाओं की संख्या सरकारी आंकड़ा बिगाड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 फरवरी तक भेज दिए जाएंगे प्रस्ताव

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री ओम प्रकाश ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभागवार समीक्षा की।

प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि घोषणाओं के संबंध में जो भी प्रस्ताव भेजने हों, 15 फरवरी तक शासन को भेज दिए जाएं। विभाग सुनिश्चित कर लें कि उनके पास घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए बजट उपलब्ध हो। बजट की कमी हो तो शासन को अवगत कराएं।

शासन स्तर पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए 50 करोड़ रुपए की धनराशि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने विभागों से मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने यह भी माना कि बड़ी संख्या में घोषणाएं लंबित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें