फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: आंधी-तूफान से घर पर गिरा भारी भरकम चीड़ का पेड़, बच्चे की मौत

Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
अलका त्यागी करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून(विकासनगर)
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के विकासनगर में पछवादून में सोमवार देर रात आई आंधी अपने साथ तबाही लेकर आई। आंधी से त्यूनी तहसील के मझोग गांव में चीड़ का पेड़ एक घर के ऊपर गिर गया। इससे घर में सो रहे आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, उसके पिता को हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


वहीं, चकराता में आंधी से कई भवनों की खिड़कियां टूट गईं। जबकि, विकासनगर, सहसपुर, डाकपत्थर आदि क्षेत्रों में आम, लीची और खुमानी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। देर रात एक बजे क्षेत्र में आई आंधी से राष्ट्रीय राजमार्ग त्यूनी-आराकोट पर मझोग गांव में चीड़ का एक पेड़ गुलाम हसन के घर पर गिर गया। इससे घर में सो रहे आठ वर्षीय शहजाद की पेड़ के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गुलाम हसन को मामूली चोटें आई हैं। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटवाया। एसडीएम ने बताया कि पेड़ वन गुर्जर के घर के ऊपर गिरने से हादसा हुआ। 
विज्ञापन


उधर, चकराता में सोमवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया था, लेकिन देर रात चली आंधी से कई घरों की खिड़कियां टूट गईं। इसके अलावा नाशपाती, पोलम, आलूबुखारा, खुमानी, सेब आदि की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बागवान बिशन दत्त शर्मा, अर्जुन देव, मनमोहन सिंह, दिगंबर सिंह, दिनेश, कृपा सिंह आदि का कहना है कि फसलों के तबाह होने से उनहें काफी नुकसान हुआ है।

तहसीलदार चकराता केएस नेगी का कहना है कि संबंधित क्षेत्रों में क्षेत्रीय पटवारियों को भेजकर नुकसान का आकलन कर जिला प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। आंधी से विकासनगर, डाकपत्थर, सहसपुर, ढकरानी आदि क्षेत्रों में आम और लीची की फसलों को नुकसान हुआ है। यहां कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही, जो कुछ देर बाद सुचारु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें