फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एक अक्तूबर से दून ISBT में नहीं होगी अनुबंधित बसों की पार्किंग, जानिए क्या है वजह

Wed, 25 Sep 2024 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था।
विज्ञापन
बस - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएसबीटी देहरादून में एक अक्तूबर से अनुबंधित बसों की पार्किंग नहीं होगी। परिवहन निगम ने एमडीडीए को पार्किंग वापस कर दी है। इसके लिए निगम हर महीने 58,410 रुपये का भुगतान कर रहा था।

विज्ञापन


परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन सीपी कपूर की ओर से मंडलीय प्रबंधक संचालन देहरादून, सहायक महाप्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि परिवहन निगम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग कराने के लिए एमडीडीए को हर महीने जीएसटी सहित 58,410 रुपये प्रतिमाह भुगतान कर रहा था। इस पार्किंग को एमडीडीए को वापस करने पर प्रबंध निदेशक ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव: हत्या या आत्महत्या? अब खुलेगा फराह की माैत का राज, पोस्टमार्टम से सामने आएगा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से किराए पर लिए गए पार्किंग स्थल को एमडीडीए के लिए खाली कराना है। एक अक्तूबर से आईएसबीटी में किसी भी अनुबंधित बस की पार्किंग नहीं हो सकेगी। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि अनुबंधित बस मालिकों को अपनी बसों की पार्किंग स्वयं के स्तर से कराने को कहा जाए। निगम अब एमडीडीए को पार्किंग के किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें