फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सेंट जोसेफ स्कूल में डेंगू का लार्वा मिलने पर लगा था जुर्माना, नहीं दी राशि, RC काटने के निर्देश

Wed, 25 Sep 2024 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

13 सितंबर को नगर निगम की टीम मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में सेंट जोसेफ स्कूल पहुंची थी। टीम ने वहां निरीक्षण किया तो पार्क में रखे गमलों में डेंगू का लार्वा मिला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में गमलों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर नगर निगम ने 10 दिन पूर्व एक लाख रुपये का चालान किया था। स्कूल प्रबंधन की ओर से चालान जमा नहीं किया। मामले में नगर आयुक्त ने स्कूल की आरसी काटने के निर्देश दिए हैं। आरसी कटने के बाद राजस्व विभाग रकम की वसूली करेगा।

विज्ञापन


13 सितंबर को नगर निगम की टीम मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में सेंट जोसेफ स्कूल पहुंची थी। टीम ने वहां निरीक्षण किया तो पार्क में रखे गमलों में डेंगू का लार्वा मिला था। सफाई निरीक्षक मनीष, भूपेंद्र पंवार और राजेश पंवार ने लार्वा को मौके पर नष्ट करा दिया था। टीम ने एंटी लार्वा साइडर का छिड़काव भी किया था।

Dehradun: अचानक मौसम ने ली करवट...कुछ देर पहले गर्मी दिखा रही थी तेवर, अब झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और तीन दिन के भीतर जुर्माने की राशि नगर निगम के कोष में जमा कराने के निर्देश दिए थे। इस मामले में 10 दिन बीतने के बाद भी विद्यालय प्रबंधन ने जुर्माना जमा नहीं किया। नगर आयुक्त ने स्कूल की आरसी जारी करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें