फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: प्रदेश में 15 प्रतिशत कर्मचारियों और अधिकारियों के होंगे तबादले, अधिकतम सीमा भी तय

Fri, 01 Jul 2022 01:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कुछ विभागों के अनुरोध के बाद बढ़ाकर तबादलों की अंतिम तिथि 10 जुलाई घोषित की गई थी, लेकिन मानकों में आ रहे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले होंगे या कुछ प्रतिशत तबादले होंगे यह तय नहीं हो पाया था। जिससे विभिन्न विभागों में तबादलों केे लेकर असमंजस की स्थिति थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तबादला एक्ट के तहत स्थानांतरण सत्र 2022-23 में 15 प्रतिशत कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले होंगे। अमर उजाला ने 29 जून के अंक में इसका खुलासा किया था। जिस पर शासन ने अपनी मुहर लगाते हुए तबादलों के लिए अधिकतम समय सीमा तय कर दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोविड-19 की वजह से पिछले दो साल तक तबादला सत्र शून्य घोषित किया गया था। इस सत्र में तबादला एक्ट के तहत ही कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले होने थे। इसके लिए शासन की ओर से 8 अप्रैल 2022 को आदेश जारी किया गया था। शासन की ओर से तबादलों के लिए समय सीमा तय की गई थी।

जिसे बाद में कुछ विभागों के अनुरोध के बाद बढ़ाकर तबादलों की अंतिम तिथि 10 जुलाई घोषित की गई थी, लेकिन मानकों में आ रहे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले होंगे या कुछ प्रतिशत तबादले होंगे यह तय नहीं हो पाया था। जिससे विभिन्न विभागों में तबादलों केे लेकर असमंजस की स्थिति थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Doctors' Day:  कोविड-19 से लड़ाई में सूरमा साबित हुए सफेद कोट वाले, लेकिन इस बात की है टीस, पढ़ें ये खास लेख
विज्ञापन


यही वजह थी कि कुछ विभाग खाली पदों पर तबादलों की तैयारी में थे, जबकि कुछ की ओर से तबादलों की जद में आ रहे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई थी। शिक्षा विभाग में तो पात्र शिक्षकों की सूची को विभाग की वेबसाइट में प्रदर्शित कर दिया गया था जबकि अब तय किया गया है कि 15 प्रतिशत कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले होंगे। यदि किसी विभाग को 15 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों के तबादले की जरूरत होगी तो इस मामले को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें