फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता में अटके तबादले

Sun, 30 Mar 2014 10:57 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंउ में अनुरोध के आधार पर तबादला पा चुके डेढ़ हजार से अधिक शिक्षकों को चुनाव आचार संहिता का झटका लगा है।
विज्ञापन


फिलहाल करना होगा इंतजार
आचार संहिता हटने तक यह शिक्षक नए स्कूलों में तैनाती नहीं पा सकेंगे। तबादला आदेश जारी के बावजूद इन शिक्षकों को फिलहाल इंतजार करना होगा।

प्रदेश में शिक्षा सत्र वर्ष 2013-14 में शिक्षकों के तबादलों के लिए प्रथम नियुक्ति, पदोन्नति एवं स्थानांतरण नियमावली बनाई गई थी। नियमावली के अनुसार 31 दिसंबर तक शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले होने थे, लेकिन ये तबादले 15 फरवरी तक होते रहे।

अनुरोध के आधार पर तबादला पाने वाले शिक्षकों को नए शिक्षा सत्र 2014-15 में एक अप्रैल को नए स्कूलों में ज्वाइनिंग देनी थी। लेकिन, आचार संहिता के कारण यह शिक्षक 16 मई तक तैनाती नहीं पा सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा ड्यूटी भी नई तैनाती में बाधक
चुनाव और बोर्ड परीक्षा ड्यूटी भी नई तैनाती में बाधक बनी हुई है। 16 मई तक लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू है, जबकि 26 मई से पंचायत चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाएगी।

दो से पांच जून तक नामांकन होंगे और 24 जून तक मतदान होने है। शिक्षा सत्र 2013-14 में शिक्षकों के तबादलों के चलते पूरे साल बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। अब नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही तबादलों से भी पढ़ाई पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


अनुरोध के आधार पर 2057 तबादले
प्रदेश में 2057 शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादले हुए हैं। इसमें 1399 तबादले 15 नवंबर के बाद हुए हैं। इसके अलावा 86 अंतरजनपदीय और 281 अंतरमंडलीय तबादले हुए हैं।

चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण फिलहाल किसी भी शिक्षक को रिलीव नहीं किया जाएगा। अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही तबादले होंगे।
-एस राजू प्रमुख सचिव शिक्षा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें