मसूरी में बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षितों ने कैबिनेट मंत्री को दिया ज्ञापन।
- फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को शहीद स्थल पर ज्ञापन देकर प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजागर लक्ष्मी उनियाल ने बताया कि प्रशिक्षित बेरोजगार लंबे समय से रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार से बेरोजगारों की पीड़ा को समझते हुए बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षितों को रोजगार देने की मांग की। कहा कि सभी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों को नियुक्ति वर्षवार और वरिष्ठता के आधार पर की जाए। शारीरिक शिक्षा विषय को 12वीं तक अनिवार्य किया जाए। साथ ही हिमाचल की तर्ज पर आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रशांता पंवार शामिल रहीं।