यातायात बढ़ने पर यहां से होगा डायवर्जन
- दिल्ली मेरठ की तरफ से आने वाले छोटे वाहनों को नगला इमरती से लंढौरा से लक्सर से सुल्तानपुर से फेरूपुर से जगजीतपुर चौक से एसएम तिराहा से डायवर्जन कर शनि मंदिर चौक से दाहिने मातृ सदन पुल से दक्षद्वीप मैदान व बैरागी कैंप पार्किंग की तरफ भेजे जाएंगे।
- दक्षद्वीप मैदान व बैरागी कैंप पार्किंग से बाहर निकलने वाले वाहन श्रीयंत्र मंदिर के सामने पुल से होते हुए बुढीमाता तिराहे से सिंहद्वार की ओर से बहादराबाद मार्ग को भेजे जाएंगे।
- अलकनंदा पार्किंग, दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग और पंतद्वीप पार्किंग भर जाने पर वाहनों को चमगादड़ टापू मैदान और सर्वानंदघाट पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
- मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से आने वाले हल्के वाहन को डायवर्ट कर गौरीशंकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग में लाया जाएगा।
- देहरादून से दिल्ली जाने वाले हल्के वाहन डोईवाला होते हुए नेपाली फार्म से डायवर्जन कर आईडीपीएल से बैराज से होते हुए चीला मार्ग से चंडी चौकी पहुंचेंगे और एनएच 334 से रुड़की बाइपास होते हुए दिल्ली जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून होते हुए दिल्ली व नजीबाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को नेपाली फार्म से डायवर्जन कर श्यामपुर चौकी से बाएं से आईडीपीएल गेट से दाहिने वीरभद्र सीमा डेंटल कॉलेज होते हुए बैराज होते हुए चौला मार्ग से चंडीचौकी से नजीबाबाद और चंडीचौक से एनएच 334 से दिल्ली की ओर जाएंगे।
- पर्वतीय क्षेत्रों से ऋषिकेश के रास्ते दिल्ली व नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को मंसा देवी रेलवे ट्रेक से नटराज चौक से बाइपास होते हुए आईडीपीएल गेट से एम्स होते हुए बैराज होते हुए चीला मार्ग से चंडी चौकी से नजीबाबाद और चंडीचौक से एनएच 334 से दिल्ली की ओर जाएंगे।
- दिल्ली से देहरादून, ऋषिकेश जाने वाले सभी छोटे बड़े वाहन गुरूकुल नारसन से देवबंद तिराहा से झबरेड़ा से बिझौली से भगवानपुर से मंडावर से छुटमलपुर बिहारीगढ़ से देहरादून व ऋषिकेश को जाएंगे और इसी मार्ग से दिल्ली/ मेरठ जाने वाले बसें देहरादून होते हुए छुटमलपुर भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगी।
- देहरादून, ऋषिकेश से नैनीताल, मुरादाबाद की ओर जाने वाली बसें वाया चीला ऋषिकेश मार्ग से संचालित होंगी।
ये भी पढ़ें...श्रीनगर में इस शादी की चर्चा: मुस्लिम के घर से विदा हुई हिंदू बेटी की डोली, ऐसी निकली बरात जिसे कोई नहीं भूल पाएगा