फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर मसूरी में उमड़े पर्यटक तो घंटों लगा जाम, पर्यटक बेहाल 

Sat, 09 Jun 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
Traffic Jam in Mussoorie - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वीकेंड पर शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटक पर्यटन नगरी पहुंचे। यहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से उन्हें भीषण जाम से जूझना पड़ा। देहरादून मार्ग, मालरोड, हरनाम सिंह मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, लंढौर, आरके वर्मा मार्ग समेत अन्य मार्गों पर कई घंटे तक पर्यटक जाम में फंसे रहे। 

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में गर्मी पड़ने पर वीकेंड पर शनिवार को बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी की वादियों में पहुंचे। देहरादून-मसूरी मार्ग पर ही पर्यटकों करीब पांच से छह किमी लंबे जाम से जूझना पड़ा। वहीं, वाहनों की अधिक संख्या होने की वजह से पिक्चर पैलेस बैरियर और किताब घर बैरियर पर लंबा जाम लग गया। चौराहों पर पुलिस की कमी के चलते पर्यटकों ने ही जाम खुलवाया। 

मसूरी में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आए दिन पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। शनिवार को भी लोगों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ा। देहरादून से मसूरी आ रहे स्थानीय लोगों को बसों से उतरकर पैदल ही मसूरी पहुंचना पड़ा। 
विज्ञापन


मसूरी में तेज बारिश, कोहरा छाया 
पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार देर रात से शनिवार दोपहर तक बारिश का सिलसिला चलता रहा। बारिश से मसूरी का मौसम सुहावना हो गया, जिसका पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया। बारिश थमने के बाद मसूरी में कोहरा छा गया। वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, ठंड बढ़ने की वजह से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। वहीं, शाम करीब चार बजे हल्की धूप निकलने से मौसम साफ हुआ। लेकिन शाम को फिर से ठंड बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें