फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पर्यटक स्थल में आई बाढ़, 32 लोग फंसे

Wed, 24 Jun 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद देहरादून के गुच्चूपानी से सटी टौंस नदी में मंगलवार शाम को पानी बढ़ने से 32 पर्यटक फंस गए। एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने लोगों की मदद से चलाए रेस्क्यू में एक घंटे के प्रयास से सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


चारों तरफ पानी से घिरने के बाद गाजियाबाद से आया परिवार टापू पर ही बैठकर रोने लगा। जबकि कुछ लोग मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लेकिन नदी का शोर इतना था कि उनकी पुकार घाटी में गुम हो जा रही थी।

इसी दौरान पास में मौजूद अनारवाला गांव निवासी राजू गुरुंग के कानों तक उनकी आवाज पहुंच गई। राजू ने पास जाकर देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने शोर मचाकर गांव के काकू भाई, सुरेंद्र पुन और राजीव को भी बुला लिया।
विज्ञापन


टौंस नदी में अचानक पानी बढ़ने से फंसे करीब 32 पर्यटकों बचाने के लिए अनारवाला गांव के चार युवकों ने जान की बाजी लगा दी। उफनती टौंस में से पर्यटकों को बचाने के लिए चारों युवकों ने जल्दी से बड़ी रस्सी का बंदोबस्त किया। इसके बाद राजू रस्सी लेकर नदी में कूद गया।

उफनाते पानी में वह किसी तरह दोस्तों संग टापू पर पहुंचा और दस लोगों को रस्सी के सहारे सुरक्षित स्थान पर ले आया। इतने में स्थानीय पुलिस और अन्य गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी की मदद से टापू में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि इस दौरान घना अंधेरा होने के कारण युवकों को बचाव कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। विधायक गणेश जोशी ने बताया कि इन युवकों ने बहुत साहस का परिचय दिया। उन्होंने इन युवकों को सम्मानित करने का ऐलान किया। टापू में फंसे परिवारों ने भी इन युवकों को धन्यवाद किया।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगेगी आस्का लाइट

चौकी इंचार्ज के आग्रह पर विधायक गणेश जोशी ने क्षेत्र के लिए ‘आस्का लाइट’ अपनी विधायक निधि से खरीदने का आश्वासन दिया है।

आस्का लाइट आपदा के दौरान कहीं भी चालू की जा सकती है, इससे एक किलोमीटर क्षेत्र को रोशन किया जा सकता है। काम निपटने के बाद इसे बाक्स में फोल्ड कर आसानी से ले जाया सकता है। पिछले साल आयोजित नंदा राजजात यात्रा के दौरान आस्का लाइट का इस्तेमाल किया गया था।

इन लोगों को बचाया गया
विकास रावत, अबरार, गौरव डबराल, अकरम, इकरार अली, दानिश निवासी कांवली रोड, राकेश कुमार मोती बाजार, अनुज निवासी कौलागढ़, संजीव चोपडा निवासी घंटाघर, अनुराग जैन निवासी रामलीला बाजार, तरुण कुमार निवासी मोती बाजार, मुकेश प्रजापति कोतवाली, दानिश निवासी जीएमएस रोड, आशीष उप्रेती मोहननगर, सैय्यद खान निवासी आशादीप कॉलोनी कैंट, योगराज शर्मा निवासी गाजियाबाद, बलविंदर सिंह, गढ़ी कैंट, समीर बल्लपूर, आशु पुलिस लाइन, विक्की व्योम प्रस्थ।

15 को दिलाया उपचार
पानी के बीच निकालकर लाए गए 15 लोगों को पुलिस ने प्राथमिक उपचार दिलाया। पानी में पत्थरों से जख्मी होने के कारण कई पर्यटकों के पैर सुन्न हो गए थे। एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय और सीओ मनोज कत्याल के पैरों में भी खंरोच आई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें