फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दुर्घटना में मृत लोगों के शव से चुराए जेवरात

Wed, 24 Jun 2015 03:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा मार्ग पर ध्याड़ी के पास हुई बस दुर्घटना के बाद जहां ग्रामीणों ने जान पर खेल कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं पोस्टमार्टम के दौरान सरकारी ड्यूटी पर आए कुछ संदिग्ध लोगों ने शव से जेवरात उतारकर मानवता को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो एक संदिग्ध ने जेवर उतारने की बात कबूल कर ली है। हालांकि मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं है और पुलिस भी कुछ नहीं बता रही है। फिलहाल एक शव से जेवर उतारने की शिकायत की गई है।

बीती 20 जून को ध्याड़ी के पास रोडवेज बस खाई में गिर गई थी। हादसे में 17 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल एक महिला यात्री ने इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। प्रशासन ने टीम भेज कर प्राथमिक अस्पताल धौलादेवी में ही पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी स्तर के कर्मियों चुराए जेवर

इस दौरान दौरान पोस्टमार्टम टीम में शामिल कुछ चतुर्थ श्रेणी स्तर के कर्मियों ने शवों से जेवरात चुरा लिए। बताया जाता है कि पिथौरागढ़ निवासी एक मृत महिला के परिजनों ने कर्मचारियों के इस घिनौने कृत्य की शिकायत एसपी केएस नगन्याल से की।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले में संलिप्त कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। एक कथित आरोपी ने जेवरात चुराने की बात कबूल की है। पोस्टमार्टम के दौरान मृतकों के आभूषण उतारने की बात पता लगने से लोगों में आक्रोश है।

लोगों ने मानवता को शर्मसार करने करने वाले कर्मचारियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इधर, एसपी केएस नगन्याल ने बताया कि एक मृतक महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान शवों से जेवरात उतारने की शिकायत की है। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें