फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। छावनी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने नशा मुक्त समाज, स्वस्थ भारत थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें युवा, महिलाएं और नागरिक शामिल हुए। सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बबीता ने कहा कि नशा शरीर, मन और पारिवारिक रिश्तों को खोखला करता है। छावनी परिषद सदस्य अनिल चांदना ने बताया कि तनाव के कारण युवा नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन को इच्छाशक्ति मजबूत करने में सहायक बताया। पूर्व छावनी परिषद सदस्य आनंद राणा और व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चांदना ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर विचार रखे।
ब्रह्माकुमारीज ने बताया कि यह अभियान पूरे महीने चलेगा, जिसके तहत गांव-गांव जाकर लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, आनंद राणा, संजय जैन, अनिल चांदना, दिनेश चांदना और बच्चन राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें