फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उपखनिज भंडारण पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने पौंधा क्षेत्र में संचालित हो रहे एक उपखनिज भंडारण पर जुर्माना लगाया है। अवैध खनन संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला खनन विभाग के सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद व उनकी टीम ने पौंधा में एक उपखनिज भंडारण का निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर भंडारण पर 51,600 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कार्रवाई जिलाधिकारी व जिला खान अधिकारी के दिशा-निर्देशन में की गई है। उन्होंने बताया अवैध खनन की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें