परिवहन विभाग के मुताबिक, सड़क हादसों का ग्राफ नीचे लाने के लिए यह सख्ती बढ़ाई गई है। न केवल जुलाई बल्कि अगस्त में भी तेजी से चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
इन रूटों पर चल रहा अभियान
देहरादून-हरिद्वार, देहरादून-सहारनपुर, देहरादून-मसूरी, देहरादून-रायपुर, देहरादून-विकासनगर, मसूरी मार्ग, सहस्त्रधारा रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड, ऋषिकेश-टिहरी मार्ग, ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग, उत्तरकाशी, विकासनगर, चकराता मार्ग, हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग, हरिद्वार-देहरादून मार्ग, हरिद्वार-रुड़की मार्ग और हरिद्वार-पिरान कलियर मार्ग।