खुशी कटारिया की टीम ने मार्च-अप्रैल 2021 में ओडिशा के भुवनेश्वर में हुए राष्ट्रीय खेलों में सब जूनियर में हॉकी में कांस्य पदक हासिल किया। अब खुशी अपनी मेहनत के बल पर मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी के लिए चयनित हो चुकी हैं। इन दिनों वह ग्वालियर स्थित एकेडमी में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। वह एकेडमी की तरफ से हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
परिवार के अन्य बच्चों में भी खेलों से काफी प्रेम है। वंदना कटारिया के तीन भतीजे फुटबॉल खेल में हाथ आजमा रहे हैं। एक भतीजा आर्यन का फुटबॉल में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में भी चयन हो चुका है। दो भतीजी भी फुटबॉल खेलती हैं।
घर में ओलंपिक रिंग और हॉकी चिह्न
वंदना के घर में ओलंपिक रिंग और हॉकी चिह्न बनाया गया है ताकि वंदना के साथ ही अन्य लड़कियों के दिलो-दिमाग में भी ओलंपिक खेलने का लक्ष्य इसे देखकर बना रहे।