आरोपी के पिता ने ही पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी। सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ हिमांशु साह, कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से मामले की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेटी का रो-रोकर बुरा
रीता सिंह की मौत के बाद पुलिस ने उसकी बेटी रेखा को घर बुलाया। पहले तो उसे कुछ पता नहीं था, लेकिन जब उसने शव ले जाते देखा तो वह रोते-राते गिर पड़ी। महिला पुलिस कर्मियों ने उसे संभाला और अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि मां की मौत की जानकारी के बाद रेखा की भी तबियत बिगड़ हो गई। ब्यूरो
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
महिला की हत्या के बाद फॉरेंसिक लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। इनको लैब में जांच के लिए भेजा गया है। ब्यूरो
पुलिस हत्या की वारदात के खुलासे का प्रयास कर रही है। आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- बरिंदरजीत सिंह, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर