फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, सिर में आए कई टांके

Wed, 25 Sep 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक युवक ने प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर धमकी देकर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में प्रॉपर्टी डीलर को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सिर में कई टांके आए।

विज्ञापन


इसके बाद उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित इमली रोड निवासी मोहम्मद आलम प्रॉपर्टी डीलर हैं।

उनकी जान पहचान का एक युवक भी प्रॉपटी डीलर है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर के काम को लेकर युवक उनसे रंजिश रखने लगा। यही नहीं वह कई बार अभद्रता भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार रात मोहम्मद आलम अपने घर के पास खड़े थे। इसी बीच युवक पीछे से आया और उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मोहम्मद आलम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आसपास के लोगों ने नजारा देखा तो हैरत में पड़ गए।

लोगों को आता देख युवक धमकी देकर फरार हो गया। आननफानन में परिजन भी पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने टांके लगाकर उपचार किया। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें