फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर बनने के लिए किया ये जुर्म, तीन सस्पैंड

Sat, 18 Mar 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
ड्रग विभाग के अनुभव प्रमाण पत्र प्रकरण में तीन ड्रग इंस्पेक्टरों के खिलाफ निलंबन का आदेश शासन ने जारी किया है। इनमें एक ड्रग इंस्पेक्टर की पहले ही मौत हो चुकी है। शासन से शिकायत की गई थी कि ड्रग इंस्पेक्टरों ने जाली अनुभव प्रमाण पत्र लगाया था।
विज्ञापन


आरोपियों का कहना है कि जिस पद पर उनकी नियुक्ति हुई है उसमें सिर्फ बी फार्मा डिग्री की अर्हता है। अनुभव प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2010 में ड्रग विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, राजीव रावत और मानवेंद्र राणा की नियुक्ति के समय शिकायत की थी

कि अभ्यर्थियों ने जो अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है, वह जाली है। उसके बाद से मामले की जांच चल रही थी। अब शासन ने निलंबन का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही आरोप पत्र भी जारी किया गया है। अभिलेखों समेत इसका जवाब एक हफ्ते के अंदर दिया जाना है।
विज्ञापन


उधर, आरोपियों में से एक ड्रग इंस्पेक्टर राजीव की जांच के दौरान मौत हो गई थी। इस प्रकरण में अधियाचन भेजने वाले लिपिक वीर सिंह नेगी का भी नाम है। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का कहना है कि जिस पद के लिए उनकी भर्ती हुई थी, उसके लिए सिर्फ बी फार्मा डिग्री की जरूरत है। सतर्कता विभाग शिकायत की दोबारा विवेचना कर रहा है।

शिकायत साजिश के तहत की गई थी। जिसने शिकायत की वह विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी रहे हैं। उनकी मंशा थी कि शिकायत पर जब लोगों की नियुक्ति निरस्त होगी तो उनके उम्मीदवार की बारी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें