फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह किलो गांजे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छह किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में नशा तस्करी की सूचना पर बाईपास चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शीतला विहार रेलवे क्रॉसिंग नियर माता मंदिर फाटक पर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। इनके पास से 6 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी शिवानंद यादव निवासी नई बस्ती बॉडीगार्ड कैनाल रोड, अमर कुमार निवासी मच्छी बाजार मूल निवास अंबेडकरनगर, बिशनपुर, दरभंगा, बिहार और विपिन कुमार राम निवासी भारतनगर, गायघाट बिहार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई। पूछताछ में बताया गया है कि वह सस्ते दामों में मुजफ्फरपुर बिहार से गांजा खरीद कर लाते हैं। इसके बाद उसे यहां के युवाओं को बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें