फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Threat to kill BJP leader: नुपुर शर्मा के पक्ष में लिखी पोस्ट, पाकिस्तान, सउदी अरब से आ रहे कॉल, उदयपुर की घटना से डरे

Thu, 30 Jun 2022 09:19 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्यागी ने कुछ समय पूर्व भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पक्ष में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने बताया कि पोस्ट करने के बाद से उनके मोबाइल पर धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। कॉल और मैसेज करने वाले जान से मारने और गला काटने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता को धमकी मिलने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचे भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर भाजपा नेता के मोबाइल पर जान से मारने के धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। भाजपा नेता ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही तहरीर देर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रुड़की स्थित आईआरआई कॉलोनी निवासी गौरव त्यागी भाजपा पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष हैं। बुधवार को गौरव त्यागी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे।

जान से मारने और गला काटने की धमकी
गौरव त्यागी ने कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल से मुलाकात कर बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पक्ष में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। आरोप लगाया कि पोस्ट करने के बाद से उनके मोबाइल पर धमकी भरे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। कॉल और मैसेज करने वाले जान से मारने और गला काटने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही खुद को पाकिस्तान, सउदी अरब, जिंबाबे, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों का बता रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें...बच्ची की सुरक्षा बढ़ाई: हैवानियत का शिकार मासूम अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग, गिरफ्त में आया वारदात का सूत्रधार

विज्ञापन

 

बताया कि नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट करने पर राजस्थान में एक युवक की हत्या की गई है। ऐसे में उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी गौरव कौशिक, सागर गोयल, दीपक पांडेय, कवीश मित्तल, रजत गौतम, विवेक त्यागी, अनंत, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें