फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर परिक्रमा में शामिल हुए 25 हजार श्रद्धालु, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में मंगलवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली। जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का स्वागत किया। नगर परिक्रमा के दौरान रास्ते भर दूनवासी श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के जयकारे लगाते रहे। श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस व श्री झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन आयोजित होने वाली इस ऐतिहासिक नगर परिक्रमा का दूनवासी साल भर इंतजार करते हैं। भजन कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। दूनवासियों ने ऐतिहासिक नगर परिक्रमा के रूट पर जगह-जगह लंगर, जलपान और स्वागत की समुचित व्यवस्था की।
विज्ञापन


श्री दरबार साहिब परिसर से सुबह सात बजकर 30 मिनट पर ऐतिहासिक नगर परिक्रमा शुरू हुई। नगर परिक्रमा कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची। यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया गया। यहां से नगर परिक्रमा तिलक रोड, टैगोर विला, घंटाघर पर पहुंची। नगर परिक्रमा के घंटाघर पहुंचने पर कुछ समय के लिए मानो सबकुछ थम सा गया। घंटाघर से पलटन बाजार, लक्खीबाग पुलिस चौकी के सामने से होते हुए रीठा मंडी में प्रवेश किया। यहां से नगर परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु व दूनवासी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग पहुंचे। यहां पर श्रद्धालुओं को गन्ने का प्रसाद बांटा गया। नगर परिक्रमा में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद श्रद्धालु समाधि स्थल श्रीमहंत साहिबान पर माथा टेकेने के लिए पहुंचे। दोपहर 12 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। श्री दरबार साहिब में शाम पांच बजे मसंदों व श्रद्धालुओं की विदाई हुई। शाम छह बजे खुशी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें